मनीषा की प्रेम कहानी
आज की इस Short love story in hindi में हम मनीषा की प्रेम कहानी बताने जा रहे है। हम उम्मीद करते है कि आपको यह लव स्टोरी पसंद आएगी।
मनीषा स्नातक की छात्रा है और उसकी चाहत बैंकिंग सेक्टर में जॉब पाने की है। इसलिए मनीषा अपनी तैयारी को और भी बेहतर करने के लिए कोचिंग क्लास जॉइन करती है। कॉलेज के बाद मनीषा कोचिंग क्लास जाती और क्लास खत्म होने के बाद अपने घर चली आती।
मनीषा के कोचिंग क्लास में दो महीने पूरे हो गए और इस दौरान उसके कुछ फ्रेंड भी बन गए थे। उन्हीं फ्रेंड में एक अभिषेक नाम का लड़का था जो दिखने में स्मार्ट था। अभिषेक पढ़ने में तेज था और वो मनीषा को पसंद करता था। लेकिन मनीषा इस बात से अनजान थी कि अभिषेक के दिल में उसके लिए प्यार है।
क्लास में जब भी ग्रुप डिस्कशन होता तो अक्सर मनीषा के सवालों का जवाब अभिषेक ही देता। इस दौरान मनीषा के फेंड्स को यह एहसास होने लगा था कि अभिषेक, मनीषा को “लाइक” करता है। अभिषेक अपने दिल की बात मनीषा से कहना चाहता था लेकिन कभी कहने की हिम्मत नहीं हुई।
अब बैंक एग्जाम का नोटिफिकेशन आ चुका था। तीन महीने बाद एग्जाम होना था। अभिषेक को अब समझ में नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। अपने दिल की बात बता दे या छोड़ दे? बहुत सोचने के बाद अभिषेक ने तय किया कि अब वो अपने दिल की बात मनीषा को बता देगा।
अगले दिन अभिषेक क्लास में सबसे पहले पहुँच गया। थोड़ी देर बाद मनीषा भी क्लास में आई। अभिषेक ठीक मनीषा के पीछे वाली बेंच पे बैठ गया। अभिषेक की दिल की धड़कनें तेज होने लगी थी। जैसी ही क्लास खत्म हुआ, तो अभिषेक ने मनीषा के कहा क्या तुम क्लास के बाहर मिल सकती हो, मुझे तुमसे कुछ बात करनी है।
मनीषा क्लास के बाहर आ गई और अभिषेक से कहा “बोलो क्या बात करनी है”?
अभिषेक: थोड़ा हिचकिचाते हुए बोला “मनीषा तुम मुझे बहुत प्यारी लगती हो, सच कहूं तो मुझे तुमसे प्यार हो गया है।
मनीषा: अभिषेक ये तुम क्या बोल रहे हो तुम्हे पता है ना। देखो मैं यहाँ अपने एग्जाम की तैयारी करने आई हूं और मुझे ये सब पसंद नहीं। इतना कहकर मनीषा वहाँ से चली गई।